UP Police Constable Recruitment: परीक्षा समाप्त, अब फिजिकल तैयारी शुरू करें जिसे आप को आगे जाकर परेशानी ना हो
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024
यूपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 23 से 31 अगस्त 2024 के बीच यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा से संबंधित सभी लेटेस्ट अपडेट्स आप उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर देख सकते हैं। इस साल की यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए देशभर से 48 लाख से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया था।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 में शामिल हुए अभ्यर्थी अभी परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परिणाम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि परिणाम अक्टूबर के आखिरी हफ्ते तक जारी किया जा सकता है।
इस साल यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की कटऑफ लिस्ट कैटेगरी और जेंडर के आधार पर रहने की संभावना है:
- जनरल(General) कैटेगरी:
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 188-195 अंकों के बीच रहने की संभावना है।
महिला अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 178-192 अंकों के बीच रह सकती है। - ओबीसी(Obc) कैटेगरी:
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 172-176 अंकों के बीच रहने की संभावना है।
महिला अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 167-173 अंकों के बीच रह सकती है। - एससी(SC) कैटेगरी:
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 144-149 अंकों के बीच रहने की संभावना है।
महिला अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 130-133 अंकों के बीच रह सकती है। - एसटी(ST) कैटेगरी :
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 113-116 अंकों के बीच रहने की संभावना है।
महिला अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 106-114 अंकों के बीच रह सकती है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा: रिजल्ट और कटऑफ लिस्ट की संभावित जानकारी
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होते ही कटऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। कटऑफ लिस्ट में उन न्यूनतम अंकों का विवरण होता है जिन्हें परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को प्राप्त करना होता है।
इस साल, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में काफी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए हैं, इसलिए कटऑफ भी पिछले वर्षों की तुलना में अधिक हो सकती है। कटऑफ लिस्ट तैयार करते समय अभ्यर्थियों के अंकों और अन्य कारकों को ध्यान में रखा जाएगा।
रिजल्ट और कटऑफ लिस्ट की जानकारी आपको uppbpb.gov.in पर मिल जाएगी।
UP Police Constable से जुड़े कुछ सामान्य सवाल
- लिखित परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं?
- लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, मानसिक क्षमता, और हिंदी/अंग्रेजी भाषा से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
- फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) में क्या होता है?
- PET में दौड़, लंबी कूद, और ऊंची कूद जैसी शारीरिक गतिविधियों की जांच की जाती है। PST में ऊंचाई, वजन, और अन्य शारीरिक मानक जांचे जाते हैं।
- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए शैक्षिक योग्यता क्या है?
- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आमतौर पर उम्मीदवारों के पास 10+2 (उम्र 12वीं कक्षा) की शिक्षा होनी चाहिए।
- यूपी पुलिस कांस्टेबल की उम्र की सीमा क्या है?
- यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए सामान्यतः, उम्मीदवारों की उम्र 18 से 22 साल के बीच होनी चाहिए।
- कटऑफ लिस्ट किस आधार पर तैयार की जाती है?
- कटऑफ लिस्ट उम्मीदवारों के परीक्षा में प्राप्त अंकों, श्रेणी, और अन्य कारकों पर तैयार की जाती है।
- यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट कब आएगा?
- यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट की तारीख की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक करें।
- यूपी पुलिस कांस्टेबल डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए कौन से दस्तावेज़ आवश्यक हैं?
- यूपी पुलिस कांस्टेबल के डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों में आधार कार्ड, पते का प्रमाण, शिक्षा प्रमाण पत्र, और जाति प्रमाण पत्र शामिल होते हैं।
SSC GD Constable 2025: नोटिफिकेशन की तारीख में बदलाव, जानिए नई घोषणा की तारीख
SSC GD Constable 2025….https://news49.in/ssc-gd-constable-2025/
आपका क्या ख्याल है? कमेंट करें और शेयर करें!