मोदी की यूक्रेन यात्रा से पहले पुतिन ने चेचन नेता कादिरोव से मुलाकात की

Photo of author

By Ramashankar

WhatsApp Group Join Now

भारतीय कूटनीति में एक ऐसा अध्याय जुड़ने वाला है जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन में होंगे। यह भारत का कूटनीतिक जोखिम है या मास्टर स्ट्रोक, यह तो कुछ दिनों में पता चलेगा। लेकिन यूक्रेन के इतिहास में पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री का वहां पहुंचना एक बड़ी घटना है। पीएम मोदी भीषण जंग के बीच यूक्रेन जा रहे हैं।

मोदी की यूक्रेन यात्रा से पहले पुतिन ने चेचन नेता कादिरोव से मुलाकात की

मोदी की यूक्रेन यात्रा से पहले पुतिन ने चेचन नेता कादिरोव से मुलाकात की

हालांकि, पीएम मोदी की यूक्रेन यात्रा से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक चौंकाने वाला कदम उठा लिया है। पीएम मोदी के यूक्रेन में कदम रखने से पहले पुतिन ने भी 13 साल बाद एक ऐसा कदम उठाया है जिसने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। पुतिन, चेचन्या के नेता रमजान कादिरोव से मिलने पहुंचे हैं। यह यात्रा ऐसे समय पर हो रही है
जब यूक्रेन मास्को तक में हमले कर रहा है और रूस की जमीन पर कब्जा कर रहा है। पुतिन, यूक्रेन का सामना करने के लिए चेचन्या में रमजान कादिरोव से मिलने पहुंचे।

रमजान कादिरोव और पुतिन: यूक्रेन संघर्ष में नई रणनीति

रमजान कादिरोव, जो चेचन्या के प्रमुख हैं और चेचन्या सेवा के कमांडर थे, उन्हें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का वफादार साथी माना जाता है। सोवियत संघ के टूटने के बाद चेचन्या स्वतंत्र हो गया था, लेकिन बाद में रूस ने चेचन्या पर कब्जा कर लिया। 2007 में रमजान कादिरोव को चेचन्या का प्रमुख बनाया गया था। रमजान कादिरोव वही नेता हैं
जिन्होंने पुतिन से कहा था कि हमें यूक्रेन के खिलाफ कम क्षमता वाले परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करना चाहिए। रमजान कादिरोव को बेहद खतरनाक व्यक्ति माना जाता है।

रमजान कादिरोव से मुलाकात के बाद पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन से जंग के लिए अपने लड़कों को तैयार कर लीजिए, और उन्होंने कहा कि अपनी राइफल्स तैयार रखें। रमजान कादिरोव के साथ खड़े होकर पुतिन ने कहा कि जब तक हम साथ हैं, कोई भी रूस को हरा नहीं सकता। बताया जा रहा है कि यूक्रेन ने रूस के कुछ क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया है, और रमजान कादिरोव के खूंखार लड़ाके वहां भेजे जा सकते हैं।

किसी को समझ नहीं आ रहा है कि पीएम मोदी की यूक्रेन यात्रा से पहले व्लादिमीर पुतिन के दिमाग में क्या चल रहा है।

मोदी की यूक्रेन यात्रा,,,,https://www.patrika.com/world-news/explainer-why-pm-narendra-modi-visiting-ukraine-after-russia-18932207

Baba Ramdev

Baba Ramdev Jayanti, Age, Net worth, Yoga, Wife,के बारे में जानें सब कुछ !

Baba Ramdev….https://news49.in/baba-ramdev/

आपका क्या ख्याल है? कमेंट करें और शेयर करें!

Leave a Comment