सरकार दे रही है विद्यार्थियों को ₹40,000 की छात्रवृत्ति! | LIC Golden Jubilee Scholarship

Photo of author

By Diksha Singh

WhatsApp Group Join Now
 सरकार दे रही है विद्यार्थियों को ₹40,000 की छात्रवृत्ति! | LIC Golden Jubilee Scholarship

LIC (Life Insurance Corporation of India) ने 2024 के लिए अपनी गोल्डन जुबली छात्रवृत्ति का ऐलान कर दिया है। ये खास मौका है उन विद्यार्थियों के लिए जिन्होंने 10वीं या 12वीं पास की है। इस स्कॉलरशिप में हर साल ₹40,000 तक की मदद दी जाएगी, जो आपकी पढ़ाई के काम आएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 22 दिसंबर 2024 है, और सब कुछ ऑनलाइन करना है।

LIC Golden Jubilee Scholarship क्या है?

LIC Golden Jubilee Scholarship एक बेहतरीन योजना है, जो भारत सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की मदद के लिए शुरू की है। इसके तहत बच्चों को ₹20,000 से ₹40,000 तक की रकम दी जाएगी, ताकि उनकी पढ़ाई की खर्च पूरी हो सके। ये रकम उनके कोर्स और बाकी खर्चों के हिसाब से तय की जाएगी।

दो प्रकार की छात्रवृत्तियां दी जाएंगी

LIC Golden Jubilee Scholarship में दो तरह की छात्रवृत्तियां मिलेंगी:

  1. सामान्य छात्रवृत्ति – ये 10वीं और 12वीं पास छात्रों के लिए है।
  2. स्पेशल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति – ये खास 10वीं पास लड़कियों के लिए होगी।

LIC Golden Jubilee Scholarship कौन कर सकता है आवेदन?

  • 2022, 2023 या 2024 में 60% अंक से 10वीं या 12वीं पास किया हो।
  • अगर आपके परिवार की सालाना आय ₹2.50 लाख से कम हो।
  • स्पेशल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति के लिए 10वीं में 60% अंक लाने वाली लड़कियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनकी सालाना आय ₹2.50 लाख से कम हो। अगर घर में कोई विधवा या अविवाहित महिला अकेली कमाने वाली है, तो आय सीमा ₹4 लाख तक बढ़ाई जा सकती है।

LIC Golden Jubilee Scholarship आवेदन कैसे करें?

  1. पहले LIC की वेबसाइट पर जाइए।
  2. गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप के लिंक पर क्लिक कीजिए।
  3. आवेदन फॉर्म में सही-सही जानकारी भरिए और जरूरी दस्तावेज़ अपलोड कीजिए।
  4. आवेदन पूरा करने के बाद उसे सबमिट कर दीजिए।
  5. आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लीजिए, बाद में काम आएगा।

LIC Golden Jubilee Scholarship के फायदे!

  • सामान्य छात्रवृत्ति: ₹20,000 प्रति साल (अगर आप इंजीनियरिंग या मेडिकल कर रहे हो तो ₹30,000 से ₹40,000 तक)।
  • स्पेशल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति: ₹15,000 प्रति साल, दो साल तक।

आवेदन की आखिरी तारीख
LIC Golden Jubilee Scholarship 2024 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 22 दिसंबर 2024 है। इस मौके का पूरा फायदा उठाइए और अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाइए।

ऑनलाइन आवेदन लिंक: यहां से करें

नोट: अगर आवेदन में कोई दिक्कत हो तो LIC की वेबसाइट या हेल्पलाइन से मदद ले सकते हैं।

Read more……

आपका क्या ख्याल है? कमेंट करें और शेयर करें!

Leave a Comment